अयोध्या: दिगंबर अखाड़ा में दिवंगत परमहंस रामचंद्रदास की स्मृति में पांच दिवसीय रामकथा का शुभारंभ

Spread the love

नुमानगढ़ी, अयोध्या – मंदिर आंदोलन के पर्याय रहे महान तपस्वी, दिगंबर अखाड़ा के पूज्य संत रामचंद्रदास परमहंस की पावन स्मृति में मंगलवार से पांच दिवसीय संगीतमय रामकथा का शुभारंभ हुआ। प्रवर्तन प्रख्यात कथाव्यास संत विजय कौशल जी महाराज ने किया, जिनके मुखारविंद से रामकथा रसिक श्रोताओं को भाव-विभोर कर रही है।

इस पावन अवसर पर महंत वैदेहीवल्लभ शरण, रामशरणदास, महंत रामकुमारदास, आशुतोष प्रताप सिंह, आदित्य शुक्ला समेत कई संत, श्रद्धालु और गणमान्य जन उपस्थित रहे।

संत विजय कौशल ने अपने उद्बोधन में कहा –
“हनुमान जी स्वयं रामकथा के परम रसिक हैं। जहां भी रामकथा होती है, वहां सारे तीर्थ स्वयं चलकर आते हैं और वहां की वायु भी तीर्थमय हो जाती है।”

रामकथा की यह श्रंखला संत परमहंस जी के तप, त्याग और मंदिर आंदोलन में उनके योगदान को स्मरण करने का एक श्रद्धांजलि स्वरूप है, जो नई पीढ़ी को धर्म, श्रद्धा और संकल्प की प्रेरणा देती है।


Spread the love
और पढ़े  UP में आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में 10 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, डराने वाले हैं पूर्वानुमान
  • Related Posts

    अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा…


    Spread the love

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love