दिल्ली में बरसी आसमान से आग, यलो अलर्ट हुआ जारी..

Spread the love

राजधानी में बीते 24 घंटे में सूरज ने आसमान से आग बरसाई। दिनभर लू के थपेड़ों के साथ दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पारा 47 तक पहुंच गया। वहीं, शनिवार को दिन 43.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते पांच सालों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2017 में अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में भी प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।
मौसम विभाग ने एक दिन पहले शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए विभिन्न इलाकों में लू चलने की संभावना जताई थी। इस कड़ी में सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। दोपहर तक अधिकतम पारा चढ़कर सामान्य से तीन अधिक 43.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप निकलने के कारण गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। लू चलने की वजह से घरों से बाहर निकले लोग मुंह पर कपड़ा रखकर ढकते हुए नजर आए। हवा में नमी का स्तर 13 से 61 फीसदी तक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भी गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं दिए हैं। विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए अधिकतम पारा 43 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं रिकॉर्ड की जा सकती हैं। कुछ इलाकों में लू चलने की भी संभावना है। इसके अगले दिन भी गर्मी के तेवर तल्ख रहेंगे व पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पूरे सप्ताह में गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 

और पढ़े  2025 Yoga Day:- पूरे देश ने उत्साह के साथ मनाया योग दिवस, सेहतमंद जीवन पर जोर..

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा का बड़ा फैसला- कांवड़ समितियों को डायरेक्ट मिलेगा 50 हजार से 10 लाख तक का फंड

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक ली। इस बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब कांवड़ समितियों को दिल्ली सरकार डायरेक्ट…


    Spread the love

    एक्सिओम-4: कल 25 जून को लॉन्च होगा शुभांशु शुक्ला का एक्सिओम मिशन,6 बार आईं रुकावटों के बाद अंतरिक्ष में उड़ान को तैयार

    Spread the love

    Spread the love     भारत के अंतरिक्ष मिशन में एक बड़ा और ऐतिहासिक दिन आने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला जल्द ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!