हरिद्वार: विष्णु घाट चौराहे पर दुकानों में लगी आग, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप, पाया काबू

Spread the love

गर कोतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम विष्णु घाट चौराहे पर बनी पकौड़े-चाट की तीन दुकानों में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की चपेट में आकर एक गैस सिलिंडर फट गया, जिससे धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के होटल व दुकानों में दहशत फैल गई। आग की लपटें होटल के प्रथम तल तक पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने यात्रियों से होटल को खाली कराया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, विष्णु घाट चौराहे पर लकड़ी-टीनशेड वाली कई पकौड़े-चाट की दुकानें बनी हैं। सोमवार रात करीब 1:15 बजे अचानक पहले एक दुकान में आग लगी और फिर इसके पास बनी दो और दुकानें भी चपेट में आ गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगीं। इसी दौरान एक गैस सिलिंडर फट गया, जिससे आग और भड़क उठी।

चार गैस सिलिंडरों को बाहर निकाला गया
आग की लपटें सामने स्थित होटल हरि निवास और राज होटल तक पहुंच गईं। दोनों होटलों के दूसरे तल पर आग फैलने से वहां ठहरे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। फायर कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

 

मुख्य अग्निशमन वंश बहादुर यादव, अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दो फायर यूनिट की मदद से आग को बुझाना शुरू किया गया। दुकानों में रखे चार गैस सिलिंडरों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया और उसे आसपास की अन्य दुकानों व होटलों में फैलने से रोक दिया गया।

सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक अनुमान शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव का लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

और पढ़े  चारधाम यात्रा:- महज 17 दिन शेष, हाईवे पर खतरा, अस्पताल बेबस और सुविधाएं लापता

Spread the love
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love