यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, मच गई चीख-पुकार, बाल-बाल बची 48 यात्रियों की जान

Spread the love

 

थुरा के नौहझील थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। माइलस्टोन 64 के पास गांव कटैलिया के समीप हुई इस घटना में बस कुछ ही देर में आग का गोला बन गई। हालांकि पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से सभी यात्रियों की जान बचा ली गई।

पुलिस के अनुसार, बस से अचानक धुआं उठता देख गांव कटैलिया निवासी यशपाल सिंह ने तुरंत फोन के माध्यम से नौहझील थाना प्रभारी को सूचना दी। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोनू सिंह व उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार सभी 38 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके साथ ही एफएस मांट को सूचना देकर दमकल वाहन मौके पर बुलाया गया।

 

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी 48 यात्री आगरा में ताजमहल का भ्रमण कर दिल्ली लौट रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्रियों को दूसरी बस के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़े  शाहजहांपुर: 10 हजार की रिश्वत लेते मत्स्य विभाग का सहायक निदेशक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने  पकड़ा रंगेहाथ

Spread the love
  • Related Posts

     देहरादून: हवालात में पीआरडी जवान की मौत का मामला, डॉक्टरों का पैनल कर रहा पोस्टमार्टम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत हो गई। जवान का शव  शनिवार को कंबल से बने फंदे में लटका मिला। घटना के…


    Spread the love

    मैनाठेर कांड- 300 तारीखें, 22 गवाह और 26 दस्तावेज, 47 पेज में दोषियों के गुनाह, 16 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the loveमैनाठेर बवाल के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा के पीछे मजबूत चार्जशीट, दमदार पैरवी और गवाही अहम रही। इस केस में तीन सौ तारीखें पड़ीं। 22 गवाह…


    Spread the love