Fire: बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 7 लोगों की मौत; 4 लोग घायल

Spread the love

 

गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद कई विस्फोट हुए। इस वजह से डीसा कस्बे के पास स्थित फैक्ट्री के कुछ हिस्से ढह गए। मलबे में कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि डीसा नगर पालिका के अग्निशमनकर्मी मलबे में फंसे श्रमिकों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। घटनास्थल बचाव कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। इससे पहले जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया था कि तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। छह अन्य घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया, ‘आज सुबह हमें डीसा के औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े विस्फोट की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना स्थल पर ही सात श्रमिकों की मौत हो गई। चार घायल श्रमिकों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का स्लैब ढह गया। हम मलबे में दबे किसी भी व्यक्ति को बचाने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं।’

 


Spread the love
  • Related Posts

    गुजरात के सियासी चौसर पर शक्ति प्रदर्शन-: आज से BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा, बैठक से जनसंपर्क तक कई आयोजन

    Spread the love

    Spread the love     भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली गुजरात…


    Spread the love

    भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the love   भावनगर में लगी भीषण आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती. गुजरात के भावनगर में कालूभा रोड के पास एक बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स…


    Spread the love