अंता में बोर्ड परीक्षा के तनाव से 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, NTPC परिसर में हुई वारदात

बारां जिले के अंता स्थित एनटीपीसी परिसर में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। बोर्ड परीक्षा के तनाव के चलते दसवीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर छात्रा का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

 

अंग्रेजी का पहला पेपर देकर लौटी थी घर
अंता थाने के सब इंस्पेक्टर मांगी लाल के अनुसार मृतका के पिता एनटीपीसी में सीआईएसएफ के जवान के रूप में तैनात हैं। गुरुवार को छात्रा का दसवीं बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी का पहला पेपर था। परीक्षा देकर घर लौटने के बाद वह तनाव में नजर आ रही थी। शाम के समय जब परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे, तब छात्रा ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली।

 

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत छात्रा को लेकर एनटीपीसी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार और परिसर में शोक का माहौल है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छात्रा पिछले वर्ष भी दसवीं की परीक्षा में असफल हो गई थी। इस बार परीक्षा को लेकर वह काफी दबाव में थी। पुलिस का मानना है कि परीक्षा के डर और पुराने परिणाम के तनाव के चलते छात्रा ने यह कदम उठाया।

छात्रा के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

और पढ़े  अमेरिकी बैंक जेपी मॉर्गन पर साइबर हमला: 16 हजार ग्राहकों का डेटा लीक होने की आशंका, कौन सी सेवाएं बनी निशाना?
  • Related Posts

    शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश: तनाव के बीच क्यों चुना खास दिन, प्रत्यर्पण को लेकर कहां फंसा पेच?

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से उड़ान…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट से पहले कीवी टीम को लगा झटका, ये तेज गेंदबाज हुआ बाहर, रिप्लेसमेंट का एलान

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर चोट के कारण दूसरे…