फिल्म एकेडमी संचालक पर दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग का आरोप: हरिद्वार से कोर्स करने मुंबई गई थी युवती, केस दर्ज

मुंबई की फिल्म एकेडमी में सिनेमेटोग्राफी का कोर्स करने गई हरिद्वार की युवती ने एकेडमी संचालक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि संचालक की पत्नी ने भी पति का साथ देते हुए युवती को धमकी दी। युवती की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला मुंबई से संबंधित होने के चलते एफआईआर को संबंधित थाना पुलिस को भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, युवती ने तहरीर में बताया कि अप्रैल 2018 में मुंबई स्थित एमडीएफए (मुंबई डिजिटल फिल्म्स एकेडमी) में एक वर्षीय सिनेमेटोग्राफी डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया था। इसके लिए उसने एकेडमी संचालक संजीव मोहापात्रा और उसकी पत्नी रश्मि रेखा मोहापात्रा को डेढ़ लाख रुपये फीस दी थी। आरोप है कि कोर्स के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने के कारण संजीव ने उससे नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं। आरोप है कि एक दिन शूटिंग के बहाने संजीव उसे अपने साथ ले गया। वहां खाना खाने के बाद वह बेसुध हो गई।
आरोप है कि इसी दौरान संजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद इन्हीं के जरिये उसे ब्लैकमेल कर बार-बार दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि हरिद्वार वापस आने के लिए फीस वापस मांगने पर गाली-गलौज कर उसे पीटा। आरोप है कि उससे 21 लाख की मांग की। रकम नहीं देने पर उसे व परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। परेशान होकर वह कुछ समय पहले हरिद्वार लौट आई थी। अब उसे फिर से धमकी मिलने लगी। तब उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। घटनाक्रम मुंबई का होने के चलते रिपोर्ट वहां ट्रांसफर कर दी गई है।
और पढ़े  हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, बागेश्वर में 43 को रोका, 8 हेलीकॉप्टरों से आज होगा रेस्क्यू

    मौसम खराब होने के कारण उत्तरकाशी जिले में विभिन्न स्थानों पर 136 पर्वतारोही बेस कैंप व अन्य स्थानों पर फंस गए हैं, जबकि बागेश्वर जिले में 43 पर्वतारोहियोें को सुरक्षित…