टिहरी में हादसा: भूस्खलन की चपेट में आकर तीन घंटे सड़क पर फंसी रही बस

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग पर भूस्खलन से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। मार्ग पर भारी मलबा आने से ऋषिकेश से भैंतला खाल जा रही बस अचानक आए मलबे में फंस गई। गनीमत रही कि बस खाई की तरफ नहीं गई।

स्थिति को देखते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा। वहीं, परिचालक ने बस के पिछले टायरों के नीचे पत्थर लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया। यात्रियों के सुरक्षित उतरने के बाद चालक-परिचालक ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश नरेश नेगी, सुरेंद्र सिह ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और संबंधित विभाग को स्थिति से अवगत कराते हुए जेसीबी भेजने के लिए कहा।
हालांकि, घटना के करीब तीन घंटे बाद तक विभाग की जेसीबी मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस दौरान सड़क पर लगातार मलबा आने की स्थिति बनी रही। क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश नेगी ने आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में विभाग को तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

कहा कि इस संबंध मे आपदा प्रबंधन टिहरी काे तत्काल सूचना दिये जाने के बाद भी लापरवाही बरती गई, जबकि लगातार बारिश के दौरान संवेदनशील मोटर मार्गों पर विभाग को विशेष निगरानी रखनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

और पढ़े  हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी में 136 पर्वतारोही फंसे, बागेश्वर में 43 को रोका, 8 हेलीकॉप्टरों से आज होगा रेस्क्यू

    मौसम खराब होने के कारण उत्तरकाशी जिले में विभिन्न स्थानों पर 136 पर्वतारोही बेस कैंप व अन्य स्थानों पर फंस गए हैं, जबकि बागेश्वर जिले में 43 पर्वतारोहियोें को सुरक्षित…