जल्लाद बना बाप- 50 तक गिनती नहीं लिख पाई साढ़े चार साल की बेटी, पिता ने बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला

Spread the love

रियाणा के फरीदाबाद स्थित झाड़सेंतली गांव में साढ़े 4 साल की बच्ची को उसके ही पिता ने पीट-पीटकर मार डाला। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वो 50 तक गिनती नहीं लिख सकी। बच्ची की मां की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी पिता कृष्णा जैसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

 

काम पर गई थी मां
पुलिस को मामले में मृतका बच्ची वंशिका की मां रंजीता ने गुरुवार को शिकायत दी। महिला ने बताया कि वे यूपी सोनभद्र के मूल निवासी है और यहां झाड़सेंतली गांव में किराये पर रहते हैं। महिला के अनुसार वो और उनके पति कृष्णा जैसवाल निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार 21 जनवरी को महिला काम पर गई हुई थी। वापस लौटी तो उसकी बच्ची मृत मिली। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने ही उनकी बच्ची की पीटकर हत्या की है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की।

दिन में पत्नी तो रात को पति करता था काम
मामले में जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी पिता कृष्णा जैसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि दोनों पति-पत्नी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। दिन में पत्नी काम करती थी और रात को वह ड्यूटी पर जाता था। दिन के समय अपने बच्चों की देख-रेख आरोपी ही करता था। वह अपनी बेटी को घर पर ही पढ़ाता था। 21 जनवरी को आरोपी ने अपनी बेटी को 50 तक गिनती लिखने के लिए दी थी, परंतु लड़की नहीं लिख पाई। इसी बात पर गुस्सा होकर उसने अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ व आगामी कार्रवाई कर रही है।

और पढ़े  LPG- गैस बुकिंग पर एक और अपडेट, कोटे से अधिक सिलिंडर के लिए देनी होगी ये जानकारी, क्या है नया नियम?

Spread the love
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love