मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस

 

भारत के जाने-माने फोटोग्राफरों में शुमार रघु राय का रविवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। रघु राय ने अपनी कैमरे की नजर से भारत के विविध रंगों और जीवन के अनेक पहलुओं को दुनिया के सामने पेश किया। उनके बेटे और फोटोग्राफर नितिन राय ने बताया, ‘पिता को दो साल पहले प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, जिसका इलाज हो गया था। इसके बाद कैंसर पेट तक फैला, वह भी ठीक हो गया। हाल ही में कैंसर उनके मस्तिष्क तक पहुंच गया था और उम्र से जुड़ी अन्य समस्याएं भी थीं।’

 

रघु राय अपने पीछे पत्नी गुरमीत, बेटे नितिन और बेटियां लगन, अवनि और पूर्वई को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम 4 बजे लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा।

और पढ़े  दीपावली-छठ पर घर जाना आसान नहीं: त्योहारों से पहले ही ट्रेनों में नो रूम, पटना का हवाई टिकट दुबई से भी ज्यादा
  • Related Posts

    अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,इस शर्त पर मिली रिहाई

    राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने…

    CJP Protest – ‘सीईसी के इस्तीफे तक पीछे नहीं हटेंगे’, CJP का आज भी जंतर-मंतर जाने का एलान,पुलिस अलर्ट

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने रविवार सुबह…