आस्था: शादी के 18 साल बाद एकसाथ हुए 3 बेटे, मन्नत पूरी होने पर मां नयना के दरबार पहुंचा परिवार

Spread the love

 

शारदीय नवरात्र पर सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी के दरबार में आए पंजाब के श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने का दावा किया। खन्ना से आए राजेश भांबरी ने बताया कि माता रानी की मन्नत से उन्हें 18 साल बाद एक साथ तीन बेटे हुए। उन्होंने कहा कि मां से केवल एक पुत्र की मुराद मांगी थी, लेकिन माता रानी ने उनकी झोली भरी और तीन पुत्रों की देन दी है। बताया कि तीनों बेटों के नाम ब्रह्मा, विष्णु और महेश रखे हैं।

रविवार को माता के दरबार में इन बच्चों का मुंडन संस्कार हुआ और परिवार ने माता से बच्चों की लंबी आयु की दुआ मांगी। इस अवसर पर महिला श्रद्धालु प्रीति भांबरी ने कहा कि उनके परिवार में पहले एक बेटी थी। उन्होंने माता से मन्नत मांगी थी कि उनका परिवार पुत्र संतान से पूर्ण हो जाए। पूरे परिवार ने माता नयना देवी का आशीर्वाद लिया। शारदीय नवरात्र के दौरान इस शक्तिपीठ में देश और विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी 60 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।


Spread the love
और पढ़े  Gas Cylinder Shortage: हिमाचल में व्यावसायिक सिलिंडरों का संकट, गोदाम खाली, जानें..
  • Related Posts

    Himachal- आउटसोर्स भर्ती पर हलफनामा न देने पर हिमाचल प्रदेश HC तल्ख, राज्य सरकार को जुर्माना

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से अदालती आदेशों की अवहेलना और स्टाफ नर्सों की आउटसोर्स नियुक्तियों पर हलफनामा दाखिल न करने पर कड़ा रुख अपनाया…


    Spread the love

    हिमाचल- मोबाइल न मिलने पर 13 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी, माता ने पढ़ाई का हवाला देते हुए किया था मना

    Spread the love

    Spread the loveमोबाइल फोन न मिलने से नाराज एक 13 वर्षीय बच्चे की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक और…


    Spread the love