Fake constable: पुलिस ने गिरफ्तार किया फर्जी दरोगा,करता था ट्रकों से वसूली

Fake constable: पुलिस ने गिरफ्तार किया फर्जी दरोगा,करता था ट्रकों से वसूली

फर्जी तरीके से दरोगा बनकर अवैध वसूली करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नीली-लाल बत्ती लगी एक स्कॉर्पियो, हैंडसेट चार्जर के साथ, दो मोबाइल, 10 आधारकार्ड, तीन मोहर पैड, दो एटीएम कार्ड, एक कार्ड भारत सरकार का, एक जोड़ी वर्दी, उप निरीक्षक के साज सज्जा से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई है। वह जौनपुर-भदोही बार्डर क्षेत्र में ट्रकों से वसूली करता था।

उत्तर प्रदेश पुलिस का बिल्ला लगाए वर्दीधारी एक व्यक्ति द्वारा जौनपुर-भदोही सीमा पर अवैध वसूली करने वाले युवक के बारे में क्षेत्र के लोगों को जानकारी पहले थी, लेकिन पुष्टि न होने के कारण कोई बोल नहीं रहा था। इसी बीच गुरुवार देर शाम को रामपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे।
स्कॉर्पियो पर झारखंड का नंबर
इसी बीच झारखंड का नंबर लिखी एक स्कॉर्पियो आई, जिसपर नीली बत्ती लगी थी। पुलिस ने रोककर पूछताछ किया तो मामला संदिग्ध लगा। ऐसे में पुलिस ने गहन से पूछताछ करना शुरू दी। पहले तो स्कॉर्पियो सवार युवक ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का उप निरीक्षक बताते हुए जाने के लिए कहा, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो पता चला कि वह फर्जी दरोगा बना है।

तब उसने अपना नाम शैलेंद्र कुमार भारद्वाज निवासी शीतल टोला पोस्ट आधर थाना नवानगर जिला बक्सर बिहार बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ मड़ियाहूं ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि फर्जी दरोगा बनकर वसूली करने वाला युवक क्षेत्र में ही किराए का कमरा लेकर रहता था। ज्यादातर वह रात में नीली-लाल बत्ती लगी गाड़ी से निकलता था। जनता में धौस जमाता था और वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली करता था।

और पढ़े  बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

    कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…