Fair of stars – अगले सप्ताह देहरादून में लगेगा क्रिकेट के सितारों का मेला, लेकिन प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं

Spread the love

राजधानी देहरादून में अगले सप्ताह क्रिकेट के सितारों का मेला लगने वाला है, लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन के पास इसकी कोई जानकारी नहीं है। आयोजकों की लापरवाही की हद देखिए, उन्होंने स्टेडियम के जिम्मेदार लोगों को भी इस बारे में नहीं बताया है। जबकि, इतने बड़े आयोजन के लिए पुलिस को पार्किंग से लेकर खिलाड़ियों की सुरक्षा तक की कई व्यवस्थाएं करनी होती हैं। दरअसल, रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 21 सितंबर से रोड सेफ्टी सीरीज के आयोजन की बात कही जा रही है। इसमें मास्टर ब्लास्टर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा जैसे बड़े दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं। मैचों के लिए टिकट के रेट भी तय कर बिक्री शुरू कर दी गई, लेकिन इतने बड़े आयोजन की पुलिस-प्रशासन को कोई खबर नहीं। इस मामले में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि मैच के दौरान पार्किंग की व्यवस्था भी होती है। खिलाड़ियों की सुरक्षा का इंतजाम करना होता है।

इसके लिए आयोजकों को स्थानीय प्रशासन को सूचना देनी होती है। मगर, अभी तक ऐसा नहीं किया गया। आयोजन की पड़ताल के लिए एसओ रायपुर को स्टेडियम भेजा था। वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति ही नहीं मिला। न ही किसी अधिकारी को आयोजन के बारे में पता है। यही नहीं, जिला क्रीड़ा अधिकारी तक को अवगत नहीं कराया गया है। जबकि, ऐसे आयोजनों की महीनों पहले अनुमति ली जाती है। मैच के दौरान भारी भीड़ रहती है। वहां की सारी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस को ही करनी होती है। वहीं, डीएम सोनिका ने भी इस संबंध में किसी भी जानकारी से इनकार किया है।

और पढ़े  हरिद्वार- ज्वालापुर में अंडरपास के किनारे खड़ी कार में लगी भीषण आग, लपटें देख मची अफरा तफरी

अचानक टिकट की बुकिंग बंद, ठगी की आशंका : एसएसपी
बुक माई शो पर मैचों के टिकट की बुकिंग हो रही थी। इसके माध्यम से लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे थे। लेकिन, बुधवार को अचानक बुकिंग बंद हो गई। एसएसपी ने बताया कि ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लोगों के साथ ठगी तो नहीं हो रही। इसके लिए भी साइबर सेल और रायपुर एसओ को सतर्क किया गया है। साइबर सेल इसकी पड़ताल कर रही है।

इवेंट मैनेजर बैठा मलेशिया में
सीरीज कराने वाली कंपनी ने यहां के एक स्थानीय इवेंट मैनेजर से करार किया है। पुलिस ने फोन किया तो पता चला कि वह मलेशिया में है। जब एसओ रायपुर मनमोहन नेगी ने बात की तो वह तत्काल फ्लाइट पकड़कर दिल्ली आ गया। बताया जा रहा है कि वह बृहस्पतिवार तक देहरादून आएगा और पुलिस व जिला प्रशासन को अवगत कराएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *