डाउन हुआ फेसबुक- लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत

गर शनिवार सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में हजारों यूजर्स के साथ देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने बताया कि उन्हें फेसबुक लॉगिन करने, वेबसाइट खोलने और ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है।

19 जुलाई की सुबह अचानक Facebook से जुड़ी शिकायतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई यूजर्स ने X समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बताया कि फेसबुक की सेवाएं सामान्य तरीके से काम नहीं कर रही हैं।

यूजर्स को किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है?

  • फेसबुक डाउन होने के बाद अलग-अलग यूजर्स को अलग-अलग तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कुछ लोग अपने अकाउंट में लॉगिन ही नहीं कर पा रहे हैं, जबकि कई यूजर्स के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप लोड होने में दिक्कत आ रही है।
      • इसके अलावा बड़ी संख्या में यूजर्स ने शिकायत की कि उनका News Feed अपडेट नहीं हो रहा। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि उनका Facebook अकाउंट अचानक अपने-आप लॉगआउट हो गया, जिसके बाद दोबारा लॉगिन करने में भी परेशानी आ रही है।

    सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

    • जैसे ही समस्या सामने आई, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने पूछा कि क्या सिर्फ उनका अकाउंट प्रभावित हुआ है या फिर Facebook की सर्विस में कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आई है।
  • फिलहाल यह समस्या कितने समय तक रहेगी, इसे लेकर Meta की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि बार-बार लॉगिन की कोशिश करने के बजाय कुछ समय इंतजार करें। यदि यह सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्या है, तो कंपनी की ओर से इसे जल्द ठीक किया जा सकता है।
और पढ़े  ईरान के पांच तेल टैंकरों पर अमेरिका का हमला: विमानन क्षेत्र की 36 संस्थाओं पर प्रतिबंध भी लगाया, तनाव बढ़ेगा?
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर