लालकुआं- जातीय जनगणना पर लालकुआं में कांग्रेस और समाजसेवियों का जश्न “मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार”

Spread the love

लालकुआं नगर में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवियों ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर जीत का जश्न मनाया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए इसे देश की जीत बताया।

यहा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव आजम खान और समाजसेवी मुकेश कुमार के नेतृत्व में एकत्रित हुए दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवियों ने जातिगत जनगणना कराने की केंद्र सरकार की घोषणा को लेकर आज लालकुआं में जश्न मनाया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया। इसी का नतीजा है कि भाजपा सरकार ने जनगणना के लिए प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का जातीय जनगणना का फैसला राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वंचितों को उनका हक दिलाने का राहुल गांधी का सपना साकार होता दिख रहा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ समस्त विपक्षी दलों को धन्यवाद दिया है।
इस मौके पर जिला कांग्रेस सचिव आजम खान, समाजसेवी मुकेश कुमार,युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष सईद सिद्दीकी,सुनील कुमार, रोहित कश्यप, फरदीन खाँ, जवेद खांन,संजय सिंह ,अमान खान, मुजम्मिल खान, नवाब खान, धर्मेंद्र आर्य,रिज़वान खान, किशन कुमार,राजीव कुमार,सुब्हान खान, मोहसिन, अदनान, आक़िब, जावेद खान, मुरसलीन,अयान, तुषार सिंह, रामसिंह,अरविंद कुमार,अनिल कुमार,जीशान सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

 

 


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- सावन में ब्रह्म कमल से खिली केदारपुरी, पुष्प लाने नंगे पांव जाते भक्त
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love