गोवा के बिट्स पिलानी कैंपस में पंखे से लटका मिला इंजीनियरिंग छात्रा का शव, 2 साल में छठा मामला

क्षिण गोवा के बिट्स पिलानी कैंपस में एक छात्रा के कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय छात्रा इंजीनियरिंग की तीसरे वर्ष की छात्रा थी। वह रविवार देर रात अपने हॉस्टल कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे से बंधी बेडशीट में लटका हुआ मिला। यह घटना रविवार देर रात की है। वेर्णा पुलिस को रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि एक छात्रा ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली है।

 

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्रा बेंगलुरु की रहने वाली थी और बिट्स पिलानी के गोवा कैंपस में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) की पढ़ाई कर रही थी। 

दो वर्षों में छठा मामला

पिछले दो वर्षों में वास्को स्थित बिट्स पिलानी कैंपस में आत्महत्या का यह छठा मामला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामलों को लेकर हाल ही में गोवा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी मुद्दा उठाया गया था। उस दौरान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सदन को बताया था कि कुछ मामलों में छात्र परीक्षाओं के दबाव के कारण यह कदम उठा रहे हैं।

संस्थान ने दुखद घटना पर जताया शोक

बिट्स पिलानी ने छात्रा की मौत पर शोक व्यक्त किया। संस्थान की ओर से दिए गए बयान में बताया गया कि छात्रा पर्सनल हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था।

और पढ़े  मक्का समझौते पर सवाल: हूती लड़ाकों की पाकिस्तान-तुर्किये को धमकी- सऊदी अरब का साथ दिया तो अंजाम भुगतना होगा

संस्थान की ओर से कहा गया, ‘इस बेहद मुश्किल समय में हम शोक संतप्त परिवार, दोस्तों, उसे जानने वाले और प्यार करने वाले सभी लोगों और पूरे कैंपस समुदाय के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।’

कॉलेज में एक्टिव स्टूडेंट सपोर्ट मौजूद: बिट्स पिलानी

संस्थान ने जानकारी दी कि कॉलेज में एक्टिव स्टूडेंट सपोर्ट और काउंसलिंग सिस्टम हैं। संस्थान के मुताबिक, स्टूडेंट्स और स्टाफ को सपोर्ट करने के लिए कैंपस में ट्रेंड मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल मौजूद हैं।

बिट्स पिलानी ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि अगर वे इमोशनल परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो मदद लें और किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।

  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…