अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया, प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की बातचीत के बाद बड़ा फैसला, अब 25 की जगह 18% होगा शुल्क

 

 

अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटा दिया है। भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज फोन पर बातचीत हुई है।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की, जिसके तहत अमेरिका पारस्परिक शुल्क को 25% से घटाकर 18% कर देगा।’

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘भारत भी इसी प्रकार अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य कई उत्पादों के अलावा, अमेरिकी उत्पाद खरीदने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई।’

उन्होंने कहा, ‘भारत के साथ हमारे शानदार संबंध भविष्य में और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो ऐसे व्यक्ति हैं जो काम को अंजाम देते हैं, जो कि अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।’

अमेरिकी राजदूत गोर ने क्या कहा?
इस बीच, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, जैसा कि मैंने कई बार कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी को अपना सच्चा मित्र मानते हैं। आज शाम व्यापार समझौते की खबर से बेहद खुश हूं। अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में असीमित संभावनाएं हैं।

और पढ़े  यूएन: भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल, कहा- शांति के लिए हो उपयोग, सियासी फायदे के लिए नहीं
  • Related Posts

    यूएन: भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल, कहा- शांति के लिए हो उपयोग, सियासी फायदे के लिए नहीं

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्ण सत्र में वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि…

    चक्रवात अर्नब कितना खतरनाक, किन राज्यों पर मंडरा रहा खतरा और कब टकराएगा तट से?

    बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब तेजी से मजबूत हो रहा है और भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है। इस चक्रवात को देखते हुए मौसम विभाग ने कई राज्यों…