कोटद्वार: लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल में लकड़ी लेने गए वृद्ध पर हाथी ने किया हमला, मौके पर मौत

Spread the love

 

लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत सुखरो बीट के कक्ष संख्या-2 में लकड़ी लेने गए एक वृद्ध की हाथी के हमले में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध का शव बरामद कर लिया। मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।

रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि मूलरूप से कांडाखाल और हाल में शिवपुर निवासी बृजमोहन (70) पुत्र पंचम सिंह रविवार सुबह अपने पड़ोसी हेमेंद्र सिंह के साथ सुखरो बीट के जंगल में लकड़ी लेने गए थे। इस दौरान अचानक ही हाथी से आमना-सामना हो गया।

 

हेमेंद्र और बृजमोहन अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। हेमेंद्र सिंह भागकर किसी तरह घर पहुंच गया। उसने बृजमोहन के बारे में जानकारी ली। काफी देर बाद भी उसके घर न पहुंचने पर हेमेंद्र ने बृजमोहन के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों की सूचना पर वनकर्मी जंगल में वृद्ध की तलाश करने पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद सुखरो बीट के कक्ष संख्या-2 में बृजमोहन का शव बरामद हुआ। हाथी ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला था। उन्होंने बताया कि परिजनों को अग्रिम मुआवजा राशि के तौर पर तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। अवशेष सात लाख रुपये की मुआवजा राशि पोस्टमार्टम के बाद प्रदान की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love