अयोध्या में बिजली तार चोर गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

 

 

अयोध्या की रुदौली पुलिस ने यूपी पावर कॉरपोरेशन को लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले तार चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कोतवाली रुदौली क्षेत्र के मीसा गांव से बिजली के तार चोरी किए थे। मामले का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि चोरों ने 34 बिजली के खंभों से 33 केवीए लाइन का तार काटकर ले जाया था। घटना के बाद कोतवाली रुदौली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की और उनके पास से 13 बंडल एल्यूमिनियम तार, तीन फेस केबल का एक बंडल, आईटी एबीसी केबल के चार बंडल, तार काटने के उपकरण और चोरी का तार ढोने में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद की।पकड़े गए आरोपी अयोध्या और बस्ती जनपद के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या:- रामलला के दर्शन को आने से पहले पढ़ लें खबर,तीन मार्च को नहीं होंगे दर्शन, मठ-मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला ने पगड़ी पहनी- हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा

    Spread the love

    Spread the loveहोली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला…


    Spread the love

    2026 होली- शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस, रंगों के साथ-साथ हुई जूता-चप्पलों की बौछार

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में होली पर रंगों की फुहार और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। रास्ते में कई जगह पर लाट साहब का स्वागत…


    Spread the love