Electricity: राहत की खबर..उत्तराखंड में बिजली सस्ती हुई,मई के बिल में मिलेगी इतनी छूट

 

राज्य में इस महीने बिजली सस्ती हो गई है। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत बिजली दरों में औसत 89 पैसे प्रति यूनिट की छूट का ऐलान किया है। आने वाले बिल में उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में बिजली खरीद के लिए जो दर निर्धारित है, मार्च माह में निगम ने इससे कम दरों पर बिजली बाजार से खरीदी है। एफपीपीसीए के तहत इसका लाभ उपभोक्ताओं को मई माह के बिल में दिया जा रहा है।

एफपीपीसीए के तहत कुल 101 करोड़ रुपये (89 पैसे प्रति यूनिट) छूट का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे पहले जुलाई में 30 पैसे, अगस्त में 52 पैसे, सितंबर में 23 पैसे, अक्तूबर में 70 पैसे, नवंबर में 88 पैसे, दिसंबर में 85 पैसे, मार्च में 1.19 रुपये प्रति यूनिट की छूट का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा चुका है।
 

किस श्रेणी में कितनी छूट

उपभोक्ता श्रेणी –                 प्रति यूनिट छूट(पैसे में)
घरेलू –                                      26 से 71
अघरेलू –                                      103
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी –               97
प्राइवेट ट्यूबवेल –                              31
कृषि गतिविधियां –                            44 से 51
एलटी इंडस्ट्री –                                 95
एचटी इंडस्ट्री –                                 95
मिक्स लोड –                                    89
रेलवे ट्रैक्शन –                                   89
ईवी चार्जिंग स्टेशन –                           89
अन्य निर्माण के लिए अस्थायी आपूर्ति –  110
और पढ़े  देहरादून: BJP पार्षद के घर लूट का नया खुलासा, अकेला नहीं था नौकर, रात एक बजे शुरू हुआ खेल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…