Election Results: कल PM पद की शपथ ले सकते हैं तारिक रहमान, PM मोदी ने फोन कर दी बधाई

बांग्लादेश में कल 13वें संसदीय चुनाव के लिए 299 सीटों पर मतदान कराए गए। आज नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। जारी परिणामों में बीएनपी को पूर्ण बहुमत मिला है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के करीब डेढ़ साल बाद पहली बार आम चुनाव कराए गए हैं। मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है। अवामी लीग चुनाव से बाहर है। कई सीटों पर अब भी वोटों की गिनती जारी है।

 

बांग्लादेश चुनाव: बीएनपी गठबंधन की 212 सीटों पर जीत

बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसद चुनाव के परिणामों के अनुसार, घोषित 297 सीटों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और उसके सहयोगी दलों ने कुल 212 सीटें जीती हैं। प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 दलों के गठबंधन बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने 77 सीटें हासिल कीं। वहीं, इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश ने एक सीट पर जीत दर्ज की और स्वतंत्र उम्मीदवारों ने सात सीटें जीत

 

 

पीएम मोदी ने बांग्लादेश चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर तारिक रहमान से बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने तारिक रहमान से बातचीत की और बांग्लादेश के चुनावों में उनकी उल्लेखनीय जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने तारिक रहमान को बांग्लादेश की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं और समर्थन भी व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में बांग्लादेश विकास और स्थिरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेगा।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत और बांग्लादेश दो निकट पड़ोसी देश हैं, जिनके बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ते बेहद गहरे हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत ने दोनों देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।

और पढ़े  1 अक्तूबर से नए नियम: आज से हो रहे ये जरूरी बदलाव, जान लें क्या बदल रहा और क्या नहीं
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…