UP- सूची से गायब और नए मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान…मिलेगा मौका,जानें…

Spread the love

प्रदेश में गायब मिले मतदाताओं और नए मतदाता बनने के इच्छुक लोगों के लिए चुनाव आयोग खास मौके लेकर आया है। इसके लिए तीन विशेष अभियान तिथियां 18 जनवरी (रविवार), 31 जनवरी (शनिवार) और 1 फरवरी (रविवार) तय की गई हैं। इनमें वे मतदाता भी अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं, जो अनुपस्थित मिलने पर मसौदा मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए हैं।

साथ ही 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोग भी अपना नाम 6 मार्च को आने वाली फाइनल सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन विशेष अभियान तिथियों के दौरान प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और सहायक स्टाफ उपस्थित रहेंगे।

नवदीप रिणवा ने कही ये बात…

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में मतदाताओं की सुविधा के लिए तीन विशेष अभियान तिथियां तय की गई हैं। एक चौथी विशेष अभियान तिथि जिला निर्वाचन अधिकारी अपने स्तर पर सुविधानुसार तय करेंगे।

रिणवा ने बताया कि बीएलओ के पास 6 जनवरी को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची, गणना अवधि के दौरान अप्राप्त श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की सूची होगी। इसमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक व डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी शामिल होगी। इसके अलावा दावे एवं आपत्तियों से संबंधित सभी आवश्यक फार्म-6 (घोषणा-पत्र सहित), 6ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। 

और पढ़े  अयोध्या- हनुमानगढ़ी उज्जैनिया पट्टी के नए महंत बने संदीप दास और मोहित श्रीवास्तव को पट्टी का मुख्तार चुना गया।

अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक निर्धारित की गई

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में मतदाताओं की सुविधा के लिए तीन विशेष अभियान तिथियां तय की गई हैं। एक चौथी विशेष अभियान तिथि जिला निर्वाचन अधिकारी अपने स्तर पर सुविधानुसार तय करेंगे।

रिणवा ने बताया कि बीएलओ के पास 6 जनवरी को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची, गणना अवधि के दौरान अप्राप्त श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की सूची होगी। इसमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक व डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी शामिल होगी। इसके अलावा दावे एवं आपत्तियों से संबंधित सभी आवश्यक फार्म-6 (घोषणा-पत्र सहित), 6ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे निगरानी
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान दिवसों में जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रतिदिन पुनरीक्षण कार्यक्रम की गहन समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

सीईओ ने मतदाताओं से की नाम चेक करने की अपील
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि निर्धारित विशेष अभियान तिथियों पर बूथों पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। जरूरी होने पर फार्म-6, 6ए, 7 और 8 ऑनलाइन या ऑफलाइन भरकर दावे एवं आपत्तियां समय से दर्ज कराएं। ताकि, मतदाता सूची त्रुटि रहित बनाई जा सके।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

मसौदा सूची में काटे गए हैं 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम
प्रदेश में 6 जनवरी को आई मतदाता सूची से 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं। इनमें 46.23 लाख मतदाता मृत हैं। इसके अलावा 2.17 करोड़ अनुपस्थित या स्थानांतरित और 25.47 लाख एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत मतदाता हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    चंपत राय कलंक से मुक्ति पाने के लिए करेंगे ऐसा काम, रामलला की शरण में होगी विशेष साधना, पहली बार लिया फैसला

    Spread the love

    Spread the loveचढ़ावा चोरी प्रकरण की एसआईटी जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने जीवन का पहला चातुर्मास अयोध्या में करने का…

    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी की विस्तृत जांच में सामने आई अनिल मिश्रा की मुख्य भूमिका, सुभाष भी खेल में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका बताई गई…

    Spread the love