बड़ा हादसा: ट्रक की चपेट में आकर 2 भाइयों की मौत, 20 मीटर तक घिसटती गई ट्रक में फंसी बाइक

यूपी के पीलीभीत स्थित बीसलपुर-बरखेड़ा मार्ग पर शनिवार रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार गांव नारायणपुर निवासी शिवम और उसके तहेरे भाई विकास की मौत हो गई। विकास ने बरखेड़ा सीएचसी में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे इतना भीषण था कि युवकों की बाइक ट्रक के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पहुंची ने जांच पड़ताल की।

बरखेड़ा थाना के गांव नारायनपुर निवासी शिवम (20) पुत्र गया प्रसाद अपने तहेरे भाई विकास (17) पुत्र हरिशंकर के साथ बाइक से बरखेड़ा की ओर से गांव जा रहा था। शनिवार रात करीब आठ बजे उसकी बाइक बीसलपुर मार्ग पर पतरसिया पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। दोनों भाई ट्रक के नीचे आ गए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक 20 मीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का पता चलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी बरखेड़ा भेजा गया है। जहां विकास ने भी दम तोड़ दिया। उधर, हादसे का पता चलते ही मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने चालक को कब्जे में लिया है। ग्रामीण एक घंटे से अधिक समय से ट्रक को रोके हैं। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।

और पढ़े  संभल हिंसा मामले में यूपी सरकार को सुप्रीमकोर्ट से बड़ा झटका,UP सरकार पर 10 लाख का जुर्माना
  • Related Posts

    UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ के सीडीओ समेत कई अधिकारियों के तबादले

    उत्तरप्रदेश शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले के तहत जौनपुर और मऊ के…

    ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका

    आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली के पास शांति अस्पताल के निकट एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कंटेनर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में…