कारगर तरकीबें: आपको भी लगता है आप सोशल मीडिया के नियंत्रण में नहीं हैं.? हां तो ऐसे करें अपने समय का सदुपयोग

Spread the love

 

 

क्या आप सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा समय बिता रहे हैं और इस वजह से आप चिंतित या आक्रामक महसूस कर रहे हैं? ऐसे में आपको डिजिटल डिटॉक्स होने की जरूरत है। दरअसल डिजिटल डिटॉक्स में आप फोन से कुछ दिनों या हमेशा के लिए दूरी बना लेते हैं, जिससे आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलती है।

यह आपकी ऑनलाइन आदतों को कम करता है और आप अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करके नए कौशल सीखने और कुछ रचनात्मक कार्यों को करने के लिए समय निकाल पाते हैं। सोशल मीडिया से दूरी बनाने या उसे छोड़ने के लिए कुछ कारगर तरकीबें हैं।

सोशल मीडिया की सीमाएं तय करें

अगर अनचाहे नोटिफिकेशन आपके ध्यान में खलल पैदा कर रहे हैं, तो नोटिफिकेशन को नियंत्रित करने का प्रयास करें। उन एप के नोटिफिकेशन को बंद कर दें, जो बार-बार आपका ध्यान भटकाते हैं। इसके अलावा, विशिष्ट अवधि के लिए नोटिफिकेशन को म्यूट (आवाज बंद करना) करने के लिए फोन के फोकस मोड सेटिंग या डू नॉट डिस्टर्ब फीचर का उपयोग करें।

लालच में न फंसे

यदि नोटिफिकेशन म्यूट करने के बावजूद भी फोन के लालच से नहीं निकल पा रहे हैं, तो अपने फोन से एप को हटाएं। इससे आपका सोशल मीडिया अकांउट बंद नहीं होगा। यह महज आपको लैपटॉप या टैबलेट जैसे किसी दूसरे डिवाइस पर अपनी फीड को जांच करने से रोक सकता है, क्योंकि अन्य डिवाइस में अकाउंट को लॉगिन करने में समय लगता है। ऐसे में, आप अन्य लोगों की पोस्ट को देखकर समय बर्बाद करने से बच सकते हैं।

कुछ समय के लिए ब्रेक लें

फोन में अधिकांश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अकाउंट को बंद करके आप कुछ समय के लिए ब्रेक ले सकते हैं। अकाउंट बंद करके आपको अपनी प्रोफाइल तब तक नहीं दिखती है, जब तक आप उसे दोबारा शुरू करने के लिए लॉगिन नहीं करते हैं। अकाउंट को बंद करके आप न केवल खुद के लिए समय निकाल पाएंगे, बल्कि करियर में आगे बढ़ने के लिए नए कौशल सीख पाएंगे और अपनों के लिए समय भी निकाल पाएंगे।

जरूरत पड़ने पर एप डिलीट करें

यदि लक्ष्य को पूरा करने में फोन आपका ध्यान बार-बार भटका रहा है, तो कुछ एप को डिलीट करने में देरी न करें। प्लेटफॉर्म को डिलीट करने से पहले अपने डाटा को सहेज कर रख लें। अंत में प्लेटफॉर्म से जाने से पहले छोड़ने की जानकारी को पोस्ट करें, ताकि जो लोग आप से प्लेटफॉर्म के जरिये जुड़े हुए थे, वे भविष्य में आपसे संपर्क कर सकें।

Spread the love
और पढ़े  बंगाल में 45 दिन में एक्शन: BSF-SSB को मिली 1,129 एकड़ जमीन, अमित शाह ने बताया कैसे मजबूत होगी सीमा सुरक्षा?
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love