ED की झारखंड और बंगाल में बड़ी कार्रवाई- कोयला माफिया से जुड़े 40 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी,पूरा मामला…

 

 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने झारखंड में 18 स्थानों पर छापामारी अभियान शुरू किया है। यह अभियान कोयला चोरी और तस्करी के मामलों से जुड़ी है, जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल के नाम शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन मामलों में कोयले की चोरी और बड़ी हेराफेरी शामिल है, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में नरेंद्र खड़का, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्णा मुरारी कयाल और अन्य से जुड़े परिसरों को भी शामिल किया गया है। यह छापेमारी शुक्रवार की सुबह से जारी है।

बंगाल में 24 परिसरों में छापेमारी
इसके अलावा, ईडी का पश्चिम बंगाल में 24 परिसरों में तलाशी अभियान चला रहा है। यह अभियान दुर्गापुर, पुरुलिया, हुगली और कोलकाता जिलों में अवैध कोयला खनन, अवैध कोयला परिवहन और कोयला भंडारण से जुड़े मामलों में किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ यह संयुक्त कार्रवाई 40 से अधिक परिसरों पर की जा रही है।

और पढ़े  पनामा में धरती कांपी: यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.6, फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप

    नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और…