बागेश्वर: भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर धरती डोलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

एनएससी के अनुसार, भूकंप सुबह 07:48:37  बजे आया। इसका केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। सुबह-सुबह आए इन झटकों के कारण कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

मामले की जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के किसी भी तहसील या गांव से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर प्राप्त नहीं हुई है।

और पढ़े  अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, CBI का मिला नोटिस, 23 को देहरादून बुलाया
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…