ई-वोटिंग:- बिहार बना मोबाइल एप से वोटिंग शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

 

बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने शहरी निकाय चुनावों के लिए मोबाइल एप से वोटिंग की अनुमति दी है। शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि यह ई-वोटिंग सुविधा आज, यानी 28 जून 2025 को पटना, रोहतास और पूर्वी चंपारण के छह नगर परिषदों में लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य उन लोगों को सुविधा देना है, जो किसी कारणवश मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते।

ई-वोटिंग सिस्टम की खासियत

यह नया ई-वोटिंग सिस्टम ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और फेस रिकग्निशन जैसे अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित है, जो मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाता है। यह सुविधा मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, प्रवासी मतदाता जो मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते के लिए है। वोटर e-SECBHR मोबाइल एप या राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।

सुरक्षा के लिए अपनाए गए उपाय

  • एक मोबाइल नंबर से अधिकतम दो पंजीकृत वोटर ही लॉगिन कर सकते हैं।
  • वोट डालने से पहले फेस स्कैनिंग और वोटर आईडी से मिलान किया जाएगा।
  • पूरी वोटिंग प्रक्रिया ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए सुरक्षित और हैक-प्रूफ बनाई गई है।

बिहार में ई-वोटिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • e-SECBHR एप डाउनलोड करें (फिलहाल केवल एंड्रॉयड पर उपलब्ध)।
  • एप इंस्टॉल करने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और इसे अपनी मतदाता सूची से लिंक करें।
  • मोबाइल नंबर सत्यापित होते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
  • मतदान वाले दिन आप एप या राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के जरिए अपना वोट डाल सकते हैं।
और पढ़े  बिहार: पहले प्यार, फिर मंदिर में शादी का दावा... अब साथ रखने से इनकार, दारोगा पर युवती ने लगाए आरोप

ध्यान दें: हर वोट को फेस वेरिफिकेशन और वोटर आईडी से क्रॉस-वेरिफाई किया जाएगा। यह प्रणाली फिलहाल नगर निकाय चुनावों के लिए शुरू की गई है। आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका उपयोग होगा या नहीं, इसका निर्णय इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के आधार पर लिया जाएगा।
  • Related Posts

    बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी

    बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15484)…

    बिहार: शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, 2 शिक्षक निलंबित; छात्राओं को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

    बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में दो सरकारी शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान करने…