DUSU Election- आर्यन बने डूसू अध्यक्ष, एबीवीपी को तीन तो NSUI को मिली एक सीट, जानें किसने जीता चुनाव

Spread the love

 

 

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम आज शुक्रवार को घोषित हो गए हैं। एबीवीपी ने इस बार तीन सीटों पर जीत हासिल की है| जिसमें अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव का पद शामिल है। वहीं एनएसयूआई के राहुल झासला ने उपाध्यक्ष का पद जीता है।

अध्यक्ष – आर्यन मान 
आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ से हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं। उनकी विशेष रुचि खेलों में रही है और फुटबॉल के खिलाड़ी हैं। आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी के फीस वृद्धि के विरोध, बुनियादी ढांचे के विकास आदि को लेकर हुए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है।

उपाध्यक्ष- राहुल झांसला
राहुल झांसला* (आयु 24 वर्ष) – बौद्ध अध्ययन में परास्नातक। पिछले दो वर्षों से छात्र मुद्दों के लिए संघर्षरत राहुल ने बेहतर विश्वविद्यालय और खेल संरचना, स्वच्छ छात्रावास व कक्षा व्यवस्था, पीने के स्वच्छ जल की उपलब्धता और महिलाओं के लिए महिला विकास प्रकोष्ठ की स्थापना की मांग की है। उन्हें पूर्वांचल और राजस्थान छात्र समुदाय से व्यापक समर्थन प्राप्त है।

सचिव – कुणाल चौधरी 
कुणाल चौधरी मूलतः दिल्ली के रहने वाले हैं। पीजीडीएवी कॉलेज से स्नातक किया है। 2023 में पीजीडीएवी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, अपने कॉलेज बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग में परास्नातक के छात्र है। कुणाल चौधरी गत वर्षों से स्टूडेंट एक्टिविज्म में सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्रों की आवाज़ को मुखरता दी है।

और पढ़े  2 दिन, एक सस्पेंस...क्या फिर चौंकाएगी सरकार?: एफसीआरए बिल बुधवार को, सोमवार-मंगलवार का एजेंडा साफ नहीं

सह सचिव- दीपिका झा 
दीपिका झा मूलतः बिहार की रहने वाली है। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज से स्नातक किया है। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग की छात्रा हैं। दीपिका ने एबीवीपी के प्रकल्प स्टूडेंट्स फॉर सेवा में सक्रिय सहभागिता निभाई है तथा बस्ती की पाठशाला, ऋतुमति अभियान आदि के माध्यम से छात्रों के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन की गतिविधियों में सक्रिय हैं।

अध्यक्ष समेत तीन पदों पर एबीवीपी की जीत
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) 2025 चुनाव के नतीजे आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान जीत गए हैं। सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी एबीवीपी प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई प्रत्याशी जीते हैं।

एबीवीपी प्रत्याशी
अध्यक्ष – आर्यन मान 28841
उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर  20547
सचिव – कुणाल चौधरी 23779
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 21825

एनएसयूआई प्रत्याशी
अध्यक्ष – जोसलिन नंदिता चौधरी 12645
उपाध्यक्ष – राहुल झांसला 29339
सचिव – कबीर 16117
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 17380

आइसा -एसएफआइ 
अध्यक्ष : अंजलि -5385
उपाध्यक्ष सोहन -4163
सचिव: अभिनंदना – 228
संयुक्त सचिव : अभिषेक – 8425

कुल मतदान
अध्यक्ष: 59882
उपाध्यक्ष: 59869
सचिव:  59863
संयुक्त सचिव: 69919

डूसू चुनाव में 39.45 फीसदी हुआ था मतदान
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में 39.45 फीसदी मतदान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में 4.25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं नॉर्थ कैंपस में कुछ कॉलेज के बाहर हंगामा जरूर देखने को मिला। मगर, चुनाव शांतिपूर्वक होता नजर आया।

डूसू चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल एक लाख 55 हजार मतदाता थे। सभी पोलिंग बूथों के लिए कुल 133412 वोट थे। इसमें 52635 वोटों के मतदान का आंकड़ा प्राप्त हुआ। मतदान के लिए 52 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 195 पोलिंग बूथ पर छात्रो ने मतदान किया। शाम पांच बजकर 43 मिनट तक 43 पोलिंग स्टेशनों से ईवीएम प्राप्त की जा चुकी थी। सुबह के 36 कॉलेजों और विभागों के सात मतदान केंद्रों और साउथ कैंपस में बने मतदान केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक वोट डाले गए। जबकि शाम के आठ कॉलेजों में दोपहर बाद तीन बजे से मतदान शुरू हुआ।

और पढ़े  कांवड़ यात्रा- नमो भारत के 17 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार आज से बंद

पिछले कुछ वर्षों के मतदान की स्थिति
वर्ष फीसदी
2024- 35.2
2023- 42
2019- 39.9
2018- 44.5
2017- 42.8
2016- 35.3
2015- 43.3
2014- 44
2013- 45
2012- 40
2011- 30


Spread the love
  • Related Posts

    लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा: 20 हजार जवानों की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया कि सुरक्षा तैनाती की योजना…


    Spread the love

    एअर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद पायलट के डोप टेस्ट से उठे सवाल, एयरलाइन कंपनी ने दिया ये जवाब

    Spread the love

    Spread the loveथाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को मंगलवार (4 अगस्त) को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। दिल्ली पहुंचने के बाद फ्लाइट के…


    Spread the love