प्रेसवार्ता के दौरान विधायक अवधेश प्रसाद ने निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरा।

प्रेसवार्ता के दौरान विधायक अवधेश प्रसाद ने निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरा।

समाजवादी पार्टी के मिल्कीपुर से विधायक व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने प्रेसवार्ता के दौरान निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। अवधेश प्रसाद ने कहा है कि आरक्षण विरोधी भाजपा निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के विषय पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। आज भाजपा ने पिछड़ों के आरक्षण का हक छीना है. कल भाजपा बाबा साहब द्वारा दिए गए दलितों के आरक्षण को भी छीन लेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल पिछड़ों को धोखा दिया है बल्कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के दिए संविधान को भी खत्म <strong>प्रेसवार्ता के दौरान  विधायक अवधेश प्रसाद ने निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरा।</strong>करने की साजिश की है। निकाय चुनावों में ओबीसी का आरक्षण खत्म करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। न्यायालय के समक्ष जानबूझकर तथ्य प्रस्तुत नहीं किये गये। उत्तर प्रदेश की 60 प्रतिशत आबादी को आरक्षण से वंचित कर दिया गया। भाजपा ने मनमानी प्रक्रिया अपने फायदे के लिए ही की थी।आरक्षण बचाने की लड़ाई में पिछड़ों और दलितों को समाजवादी पार्टी के साथ आने की अपील की है और कहा कि पहले पिछड़ों का आरक्षण हो, फिर चुनाव हो। नहीं तो हम सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे।

और पढ़े  वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल
  • Related Posts

    आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव के बाद आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने की संस्तुति…

    सपा सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती,मुख्तार के बेटे ने दी जानकारी,जानें..

    गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिछले तीन-चार दिन से बुखार से पीड़ित सांसद को शुक्रवार शाम सीने में दर्द की शिकायत…