अयोध्या में डूडा शासी निकाय की बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए पारदर्शिता और समयबद्धता के निर्देश

Spread the love

 जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में शहरी विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थियों के चयन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए और सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने और स्वीकृत योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण कराने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि माननीय जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सभी प्रस्तावों का तत्परता से सत्यापन कराकर उन्हें सूडा अथवा शासन को तत्काल प्रेषित किया जाए।

बैठक में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा स्ट्रीट वेंडर पुनर्वास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर नगर आयुक्त/परियोजना अधिकारी डूडा अयोध्या, सभी उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक, निकायों के अधिशासी अधिकारी, सेवायोजन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डूडा के अवर अभियंता सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल
  • Related Posts

    फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह…


    Spread the love

    अयोध्या- पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम ने जारी किया बयान।

    Spread the love

    Spread the love       अयोध्या में पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अपील बयान जारी किया।जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।पेट्रोल की प्रतिदिन…


    Spread the love