बारिश में भीग न जाऊ चलो यहाँ रुक जाती हु.. निर्माणधीन बिल्डिंग में खड़ी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, 5 मजदूरों ने की हैवानियत

Spread the love

बारिश से बचने के लिए एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में खड़ी किशोरी के साथ वहां काम कर रहे मजदूरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना आशियाना क्षेत्र की है। किशोरी क्षेत्र में ही बच्चों की देखभाल का काम करती है। पुलिस ने पांच मजदूरों को हिरासत में लेकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

किशोरी रोज की तरह मंगलवार शाम को भी काम पर जा रही थी। रास्ते में बारिश के दौरान वह बिल्डिंग में खड़ी हो गई। आरोप है कि बिल्डिंग में काम कर रहे एक मजदूर ने किशोरी को खींच लिया और उसके साथ दरिंदगी की। उसके साथी इस दौरान पहरा देते रहे। कुछ देर बाद दूसरा मजदूर किशोरी के पास पहुंचा तो किशोरी ने संघर्ष किया।

 

इस पर आरोपियों ने किशोरी के हाथ पैर बांध दिए। इस बीच जिस महिला के घर पर किशोरी काम करती है उसने समय से काम पर न आने पर किशोरी के बारे में पड़ोसियों से पूछा। पड़ोसी ने बताया कि किशोरी पड़ोस में दिखी थी। सूत्रों के मुताबिक किशोरी ने महिला को बताया था कि पड़ोस में काम करने वाले कुछ लोग उस पर गंदी नजर रखते हैं। शक होने पर महिला ने पड़ोसियों को इसके बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग में खोजना शुरू किया तो किशोरी बदहवास हालात में तीसरे तल पर मिली। नाराज लोगों ने छत की टंकी के पास छिपे मजदूरों की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को लोकबंधु अस्पताल लेकर गई। मजदूरों को हिरासत में लिया।

किशोरी को पीटा, मुंह में कपड़ा भी बांधा
जांच में पता चला कि आरोपियों ने किशोरी को पीटा था। उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया था। डीसीपी मध्य का कहना कि एक किशोर ने दुष्कर्म किया है। अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी की हालत सामान्य है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

और पढ़े  UP- आंधी-बारिश का कहर,7 की दर्दनाक मौत, कानपुर रहा सबसे ज्यादा प्रभावित

Spread the love
  • Related Posts

    UP कैबिनेट मीटिंग: शिक्षामित्रों का मानदेय लगभग दोगुना हुआ, 25 लाख युवाओं को दिए जाएंगे टैबलेट, पढ़ें बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। सरकार ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय लगभग दोगुना कर दिया है।  यूपी के 52…


    Spread the love

    राज्य में आज से आंधी-तूफान का दौर, पश्चिमी UP के ये जिले होंगे ज्यादा प्रभावित, बारिश की चेतावनी भी

    Spread the love

    Spread the loveमौसम का मिजाज आएदिन चौंका रहा है। एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से सात अप्रैल से मौसम…


    Spread the love