डोनाल्ड ट्रंप: ‘8 में से पांच युद्ध टैरिफ की धमकी से रुकवाए’, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्होंने टैरिफ की धमकी देकर आठ में से पांच युद्ध रुकवाए हैं। ट्रंप ने ये भी दावा किया कि टैरिफ के चलते अमेरिका को दुनिया भर के देशों से खरबों डॉलर मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी टैरिफ नीति को कामयाब बताते हुए कहा कि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फायदा हुआ है।

 

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में किया दावा
ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ में से पांच लड़ाइयों को सीधे टैरिफ के खतरे की वजह से रोका। ट्रंप ने लिखा कि ‘हम टैरिफ की वजह से विभिन्न देशों से टैरिफ और निवेश के रूप में खरबों डॉलर्स ले रहे हैं। मैंने आठ में से पांच युद्ध को टैरिफ की धमकी से रोका, क्योंकि अगर वे लड़ना बंद नहीं करते हैं तो उन पर टैरिफ लगने का खतरा है।’ गौरतलब है कि ट्रंप ने इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को रोकने के लिए भी टैरिफ की धमकी देने का दावा किया था। हालांकि भारत ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम में ट्रंप की भूमिका की कभी पुष्टि नहीं की है।

 

ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को सराहा
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि अब अमेरिका में कोई महंगाई नहीं है जबकि जो बाइडन के समय में यह इतिहास में सबसे खराब थी। ट्रंप ने लिखा कि ‘स्टॉक मार्केट 9 महीनों में 48वीं बार ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि टैरिफ ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मदद की है और अमेरिका को लूटने वाले लोगों पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि अभी, अमेरिका अब तक का सबसे अमीर, सबसे मजबूत और सबसे इज्जतदार स्थिति में है और इसके वजह उन्होंने खुद के राष्ट्रपति चुने जाने और टैरिफ को बताया।

और पढ़े  पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद ईरान-खाड़ी देशों की वार्ता टली
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…