डॉक्टर दुष्कर्म केस- केंद्र ने की अपील- काम पर लौटें सभी डॉक्टर, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमेटी का होगा गठन ||

Spread the love

डॉक्टर दुष्कर्म केस- केंद्र ने की अपील- काम पर लौटें सभी डॉक्टर, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमेटी का होगा गठन ||

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म-हत्या के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) समेत डॉक्टरों के कई संगठनों की तरफ से जारी देशव्यापी हड़ताल का असर दिखने लगा है। केंद्र सरकार ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए डॉक्टरों से जल्द से जल्द काम पर लौटने की अपील की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि फोर्डा, आईएमए और सरकारी अस्पतालों के आरडीए की तरफ से बताई गई चिंताओं के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक कमेटी का गठन कर रह ाहै। यह कमेटी स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सभी संभव कदमों का ब्योरा देगी। इस कमेटी को सुझाव देने के लिए अलग-अलग प्रतिनिधियों और राज्य सरकारों का भी स्वागत है। मंत्रालय प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से अपील करता है कि वह जनहित के लिए डेंगू-मलेरिया के बढ़ते केसों के मद्देनजर काम पर लौटें।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में देशभर के डॉक्टरों का गुस्सा उफान पर है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। आईएमए ने देश के सभी डॉक्टरों को 24 घंटे के लिए सेवाएं वापस लेने की घोषणा की। आपात सेवाएं जारी रहेंगी। ओपीडी भी बंद रहेंगी और वैकल्पिक सर्जरी को भी टाल दिया जाएगा।

और पढ़े  मौसम- आज से बदलेगा मौसम का मिजाज- पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, कई मैदानी राज्यों में आंधी और वज्रपात के आसार

Spread the love
  • Related Posts

    राज्यसभा की 11 सीटों के लिए जारी हैमतदान, शाम तक आएंगे नतीजे,मैथिली ठाकुर ने डाला वोट

    Spread the love

    Spread the love   सोमवार को बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया। नतीजे आज ही घोषित किए जाएंगे। इस बार कुल 37…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संकट- जापान-AUS का होर्मुज में नौसेना भेजने से इनकार, सऊदी अरब ने 23 ड्रोन रोकने का दावा किया

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में संघर्ष दिन-ब-दिन और भी खतरनाक होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के लगातार हमलों के बीच ईरान भी जोश में है और जोरदार जवाब…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *