देहरादून: मौसम की जिद के आगे झुक गए DM साहब..रातभर छुट्टी के आदेश का इंतजार, सुबह हुआ जारी

Spread the love

 

मौसम विभाग का रेड अलर्ट…भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी। तीन दिनों से कमोबेश राजधानी में इसी तरह का अलर्ट चला आ रहा था। इसके चलते सोमवार रात भी लोगों को चिंता थी कि उनके बच्चे स्कूल जाएंगे या फिर छुट्टी रहेगी। बावजूद इसके जिला प्रशासन इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर सो गया। अचानक अधिकारियों की आंख खुली तो बिगड़ते मौसम को देख बच्चों की याद आई। इसके बाद तीन बजे दफ्तर भी खुल गए और सुबह चार बजे छुट्टी के आदेश जारी हो गए। आखिरकार मौसम की इस जिद के आगे सबसे अलग चलने वाले डीएम साहब को भी झुकना ही पड़ा।

इससे पहले रातभर छुट्टी के फर्जी आदेश वायरल होते रहे। सुबह जब स्कूलों की ओर से ये आदेश आया तो असली को देखकर भी लोग गफलत में पड़ गए। तस्दीक करने को कई जगह फोन हुए तब जाकर सबने चैन की सांस ली। दरअसल, मौसम विभाग की ओर से कई दिन पहले देहरादून समेत कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। ऐसे में रविवार को सही समय से देहरादून को छोड़कर सभी 12 जिलों के प्रशासन ने छुट्टी के आदेश जारी कर दिए मगर देहरादून जिला प्रशासन तब भी किसी उलटफेर के इंतजार में था। वैज्ञानिक तकनीक पर भरोसा न कर उसे कहीं से किसी चमत्कार की आस थी। यही कारण था कि देर रात छुट्टी के आदेश जारी किए गए। अब अगला दिन सोमवार हुआ तो चेतावनी फिर भी भारी से अत्यंत भारी बारिश की थी।

और पढ़े  नेताओं को अब दायित्व बंटने शुरू, 14 वरिष्ठ नेताओं को दी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी

 


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love