जिलाधिकारी ने मनाया दिव्यांगों के साथ हरेला पर्व

Spread the love

जिला अस्पताल पौड़ी परिसर स्थित मन्दिर प्रांगण में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने दिव्यांग जनों के साथ धूमधाम से मनाया हरेला पर्व। इस दौरान दिव्यांगजनों ने माल्टा, अमरूद सहित अन्य फलदार पौधे लगाए। जिलाधिकारी ने दिव्यांग जनों से कहा कि बीच-बीच में पौधों की देखरेख भी करें। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जिस दिव्यांग द्वारा जो पौध लगाया गया है उनका नाम भी वहां पर दर्ज करें।
जिलाधिकारी ने दिव्यांगों का हाल-चाल जानते हुए उनके साथ हरेला पर्व मनाया। जिलाधिकारी को अपने मध्य पाकर दिव्यांगजन काफी उत्साहित नजर आए। जिलाधिकारी ने दिव्यांगों से बातचीत करते हुए स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो दिव्यांग जिस स्वरोजगार के प्रति इच्छुक है उन्हें उस स्वरोजगार से लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सकेगी। इस दौरान दिव्यांगजनों ने जिलाधिकारी का इस सराहनीय कार्य को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होंने दिव्यांगजनों को कहा कि अन्य दिव्यांग जनों को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें, जिससे वह अपने ही घर में रहकर स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड BJP- बड़ी संख्या में BJP में शामिल हुए पूर्व सैनिक, पार्टी मुख्यालय में ग्रहण की सदस्यता
  • Related Posts

    पौडी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन, एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर पर्यटन को दी नयी उड़ान

    Spread the love

    Spread the love   जनपद पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री…


    Spread the love

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *