जिलाधिकारी ने मनाया दिव्यांगों के साथ हरेला पर्व

जिला अस्पताल पौड़ी परिसर स्थित मन्दिर प्रांगण में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने दिव्यांग जनों के साथ धूमधाम से मनाया हरेला पर्व। इस दौरान दिव्यांगजनों ने माल्टा, अमरूद सहित अन्य फलदार पौधे लगाए। जिलाधिकारी ने दिव्यांग जनों से कहा कि बीच-बीच में पौधों की देखरेख भी करें। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि जिस दिव्यांग द्वारा जो पौध लगाया गया है उनका नाम भी वहां पर दर्ज करें।जिलाधिकारी ने मनाया दिव्यांगों के साथ हरेला पर्व
जिलाधिकारी ने दिव्यांगों का हाल-चाल जानते हुए उनके साथ हरेला पर्व मनाया। जिलाधिकारी को अपने मध्य पाकर दिव्यांगजन काफी उत्साहित नजर आए। जिलाधिकारी ने दिव्यांगों से बातचीत करते हुए स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो दिव्यांग जिस स्वरोजगार के प्रति इच्छुक है उन्हें उस स्वरोजगार से लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सकेगी। इस दौरान दिव्यांगजनों ने जिलाधिकारी का इस सराहनीय कार्य को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होंने दिव्यांगजनों को कहा कि अन्य दिव्यांग जनों को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें, जिससे वह अपने ही घर में रहकर स्वरोजगार कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे।

और पढ़े  चमोली: विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए हुई बंद, इस सीजन तोड़े पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…