मोटाहल्दू- गृह प्रवेश पर दीपेंद्र कोश्यारी ने दिया बड़ा बयान…,बिंदुखत्ता राजस्व गांव ..

Spread the love

कुलिया में आयोजित नवीन गृह प्रवेश एवं होली मिलन समारोह ने विधानसभा लालकुआं की राजनीति में समय से पहले चुनावी गर्माहट ला दी है। सामाजिक आयोजन के बहाने उठे बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के मुद्दे ने अब क्षेत्र की सियासत को नई दिशा दे दी है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी और उनके भतीजे दीपेंद्र कोश्यारी की संयुक्त मौजूदगी को राजनीतिक गलियारों में बेहद अहम संकेत माना जा रहा है।

जमरानी बांध का जिक्र कर दिया बड़ा राजनीतिक संदेश!

भगत सिंह कोश्यारी ने बिंदुखत्ता के लंबे समय से लंबित राजस्व ग्राम मुद्दे को जनता की भावनाओं से जुड़ा विषय बताते हुए कहा कि प्रक्रियाएं भले लंबी हों, लेकिन समाधान संभव है। उन्होंने जमरानी बांध परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह वर्षों पुरानी योजना आखिरकार आगे बढ़ी, उसी प्रकार बिंदुखत्ता भी एक न एक दिन जरूर राजस्व गांव बनेगा। कोश्यारी का यह बयान राजनीतिक तौर पर भविष्य के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

भतीजे की सक्रियता ने बढ़ाई चर्चा!
दीपेंद्र कोश्यारी ने भी  जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं की लड़ाई जारी रखने की बात कही। उन्होंने संकेत दिया कि बिंदुखत्ता के मुद्दे को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए राजनीतिक स्तर पर प्रयास तेज किए जाएंगे।
सामाजिक मंच या सियासी शक्ति प्रदर्शन?
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो होली मिलन जैसे सामाजिक कार्यक्रम से संवेदनशील और वर्षों पुराने मुद्दे को उठाया जाना महज संयोग नहीं माना जा रहा।
ताऊ-भतीजे की एक साथ सक्रियता ने लालकुआं विधानसभा में संभावित राजनीतिक दावेदारी और नए समीकरणों की चर्चाओं को हवा दे दी है।

और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- विवाह के बाद बने जाति प्रमाण पत्र पर आरक्षण नहीं, HC ने UP मूल की महिला की याचिका खारिज की

क्या यहीं से शुरू हुई 2027 की पटकथा?
होली के रंग, गृह प्रवेश का मंच और राजस्व गांव का मुद्दा—इन तीनों के संगम ने अब बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—
क्या लालकुआं विधानसभा में 2027 चुनाव का शंखनाद सामाजिक आयोजनों से ही शुरू हो चुका है?
फिलहाल इतना तय है कि इस आयोजन ने यह संदेश जरूर दे दिया है कि आने वाले समय में बिंदुखत्ता राजस्व गांव का मुद्दा सिर्फ विकास नहीं, बल्कि चुनावी राजनीति का केंद्र बनने वाला है।
होली के बहाने दिया गया यह सियासी संदेश अब लालकुआं की राजनीति में दूर तक असर डालता नजर आ रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love