नैनीताल: कोटाबाग में सिंचाई नहर में काम कर रहे 4 मजदूरों पर गिरा मलबा,दो गंभीर

Spread the love

 

कोटाबाग के बागजाला में शनिवार को सिंचाई नहर को साफ करते वक्त चार मजदूरों के ऊपर मलबा गिर गया। जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।

ग्राम गौतियां में कोटाबाग की अपरकोटा नहर बागजाला के मलबे को साफ करते समय चार मजदूरों के ऊपर रोड के किनारे से मलबा गिर गया। जिस कारण चारों मजदूर मलबे में दब गए, जिसमें से दो मजदूर बालम सिंह निवासी नाथूजाला कोटाबाग और अरुण सिंह निवासी दौलतपुर बाजपुर ने झटके से अपने आप को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन दो मजदूर विशेष (18) पुत्र गुमान सिंह बन्नाखेड़ा और गौरव सिंह (18) पुत्र फूल सिंह बन्नाखेड़ा मलबे में दब गए। जैसी ही दोनों ने मलबे से बाहर निकलने की कोशिश की तभी पहाड़ से मलबे का दूसरा ढेर नहर में जा गिरा, जिसमें गौरव पूरा मालबे के अंदर और विशेष कंधे तक मलबे में दब गया। बालम सिंह ने हाथों से मिट्टी को हटाकर गौरव सिंह की जान बचाई और मलबे में दबे मजदूरों की सूचना आसपास के लोगों को दी, तब जाकर आसपास के गांव से लोग एकत्रित होकर दोनों को मलबे से बाहर निकालने लगे। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को सकुशल बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक इलाज किया और मलबे में दबे होने के कारण फैक्चर एवं नस दबने की आशंका पर दोनों मजदूरों को ट्रामा सेंटर हल्द्वानी रेफर किया। सूचना मिलने तक दोनों मजदूर के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे।

और पढ़े  देहरादून- विवादों में रही उर्मिला सनावर फिर एक बार कानूनी शिकंजे में आईं, दून में FIR दर्ज

 

कोटाबाग में अपरकोटा नहर बागजाला में सिंचाई नहर का काम चल रहा था, मजदूरों के मलबे में दबने की सूचना पर मौके पर पहुंचा और पूरे विभाग के कर्मचारियों ने उनको निकालने में मदद की। -प्रकाश नेगी, जेई सिंचाई विभाग रामनगर 

फिलहाल दोनों मजदूरों की स्थिति सामान्य है लेकिन फैक्चर होने और नस दबने की आशंका पर दोनों को ट्रामा सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। -डॉ अंजली कनक, महिला चिकित्साधिकारी, सीएचसी कोटाबाग।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love