सुपुर्द-ए-खाक:Breaking- असद को किया गया सुपुर्द-ए-खाक,सहयोगी गुलाम भी दफनाया गया,अतीक नहीं हो पाया जनाजे में शामिल ।।

Spread the love

सुपुर्द-ए-खाक:Breaking- असद को किया गया सुपुर्द-ए-खाक,सहयोगी गुलाम भी दफनाया गया,अतीक नहीं हो पाया जनाजे में शामिल ।।

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का अंतिम संस्कार प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में किया गया। असद और उसके सहयोगी गुलाम को 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था।

अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। असद का शव प्रयागराज के कसारी और मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। वहीं, मेहंदौरी स्थित कब्रिस्तान में शूटर गुलाम हसन को दफनाया गया।

उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांच लाख के शूटर गुलाम हसन को शिवकुटी के मेहंदौरी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। इस दौरान मिट्टी देने के लिए भारी भीड़ जुटी। शनिवार की सुबह ही उसका शव प्रयागराज लाया गया था। गुलाम हसन को माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के साथ ही झांसी में मुठभेड़ में ढेर किया गया था। गुलाम हसन सीसीटीवी में उमेश पाल पर गोलियां बरसाते कैद हुआ था।

जनाजे में शामिल नहीं हो पाया अतीक-
जनाजे में अतीक के परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हो सका। असद के नाना और मौसा ही मिट्टी में शामिल हुए। अतीक, शाइस्ता और अशरफ कोई भी मौके पर नहीं पहुंच सका। एक सौ से अधिक बुर्का नशीं महिलाएं जनाजे में शामिल होने के लिए पहुंची थीं, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया।


Spread the love
और पढ़े  UP- जानलेवा हुई आंधी-बारिश, रविवार को 12 लोगों की मौत, कल से फिर से तूफान की चेतावनी जारी
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *