दो जगह पूर्वी दिल्ली के पश्चिमी विनोद नगर और पश्चिमी विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से दिल्ली दहल उठी है। दोनों की जगह कई-कई राउंड फायरिंग की गई है। पश्चिमी विनोद नगर में व्यवसायी के घर के बाहर और पश्चिमी विहार में स्थित एक जिम पर फायरिंग हुई है। शुरूआती जांच में पता लगा कि दोनों ही जगह फिरौती (वसूली) के लिए फायरिंग की गई है। लॉरेंस बिश्रोई गैंग ने दोनों जगह हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। संबंधित थाना पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच में पता लगा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से फायरिंग करवाई गई है। इससे पुलिस महकमे में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है, गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
फायरिंग की पहली घटना-
पूर्वी दिल्ली के पश्चिम विनोद नगर में घर के बाहर दो लोगों ने हवा में चलाईं गोलियां –
पूर्वी दिल्ली के पश्चिम विनोद नगर में सोमवार देर रात को एक व्यवसायी के घर के बाहर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने हवा में तीन से चार राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना रात करीब 12 बजे मिली और गोलीबारी व्यवसायी जितेंद्र गुप्ता के आवास के बाहर हुई। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।









