दिल्ली- नरेला में प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, जिम के बाहर वारदात को दिया अंजाम

नरेला के बांकनेर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त हरियाणा के राई विधानसभा क्षेत्र के नहरिया गांव निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। सुबह में वह गांव से जिम करने के लिए आए थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि कई दिन से बदमाश उन्हें रंगदारी के लिए धमका रहे थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के रिश्तेदार और दोस्त हंगामा कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रमोद कुमार का मुकुल प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय है और गांव में उनका एक बैंक्वेट हाल है। सुबह करीब छह बजे जिम आए थे। जैसे ही वह वहां से बाहर निकले तभी बाइक सवार हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।
गंभीर रूप से घायल प्रमोद को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक को पिछले कुछ दिनों से रंगदारी मांगी जा रही थी और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद वह नरेला के एक दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी से चल रहे थे। पुलिस ने मौके साक्ष्य हासिल किए हैं। साथ ही आस पास की सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े  सेंट्रल लाइब्रेरी की जगह बदलने को लेकर सुप्रीमकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब, पूछा- लाखों किताबों का क्या होगा?
  • Related Posts

    आज के अहम घटनाक्रम इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन- राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल

    विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च करेंगे। प्रस्तावित मार्च…

    BJP: विपक्ष के चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च पर संबित पात्रा का पलटवार, कहा- संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश

    इंडिया ब्लॉक मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के तक मार्च करेगा। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक…