दिल्ली पुलिस- पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, भारत को दहलाने की थी साजिश

दिल्ली पुलिस- पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, भारत को दहलाने की थी साजिश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन अलकायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

जानकारी के मुताबिक, इस मॉड्यूल को रांची का रहने वाला डॉक्टर इश्तियाक लीड कर रहा था। ये भारत में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे।

जानकारी के मुताबिक, मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग अलग-अलग जगहों पर दी जा रही थी। राजस्थान के भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद
एक AK-47 राइफल एक .38 बोर रिवॉल्वर .38 बोर के 6 कारतूस, .32 बोर के 30 कारतूस, AK-47 के, 30 कारतूस, एक डमी इंसास, एक एयर राइफल, एक आयरन एल्बो पाइप, एक हैंड ग्रेनेड समेत कई चीजें बरामद हुई है।

इसके अलावा झारखंड और यूपी से कुल मिलाकर करीब आठ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल विभिन्न स्थानों पर पूछताछ चल रही है और अतिरिक्त गिरफ्तारियों की भी उम्मीद है। कई स्थानों से हथियार, गोला-बारूद, साहित्य आदि की बरामदगी की है।

झारखंड एटीएस की आतंकी संगठन एक्यूआईएस के ठिकानों पर छापेमारी
झारखंड आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की। एटीएस ने कथित तौर पर अलकायदा इन द इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) से जुड़े सात लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि एक्यूआईएस के स्लीपर सेल एजेंटों के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सुबह-सुबह छापेमारी शुरू की गई। इस दौरान रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 14 स्थानों पर की छापेमारी की गई। पुलिस अधीक्षक (एटीएस) ऋषभ झा ने बताया कि छापेमारी अभी भी जारी है। संगठन से कथित तौर पर जुड़े करीब सात लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया है। साक्ष्यों की जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी।

और पढ़े  वायु प्रदूषण: दिल्ली एनसीआर में हवा की हालत खराब, जानें आज कहां कितना दर्ज किया गया एक्यूआई
  • Related Posts

    मुहूर्त ट्रेडिंग लाइव: बीएसई व एनएसई में 1 घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र, जानें संवत 2083 की शुरुआत कैसे

    दिवाली के पावन अवसर पर भारतीय शेयर बाजार (बीएसई और एनएसई) में एक घंटे के विशेष ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ सत्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नए हिंदू कैलेंडर वर्ष ‘संवत…

    बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी: बोले- जहां कभी नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली का त्योहार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी…