दिल्ली New Mayor: आप पार्षद शैली ओबरॉय बनी दिल्ली की मेयर,ओबरॉय को मिले 150 वोट

दिल्ली New Mayor: आप पार्षद शैली ओबरॉय बनी दिल्ली की मेयर,ओबरॉय को मिले 150 वोट

दिल्ली में साल 2022 में परिसीमन के बाद हुए नगर निगम के चुनाव के लगभग डेढ़ महीने बाद 22 फरवरी यानी आज हुए मेयर के चुनाव में आप पार्षद शैली ओबरॉय ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराकर यह जीत हासिल की। शैली को चुनाव में 150 और भाजपा की रेखा गुप्ता को इस चुनाव में 116 वोट मिले। कांग्रेस के 9 पार्षदों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया। आज का मेयर चुनाव शैली ओबरॉय की सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका पर आए फैसले की वजह से शांतिपूर्ण तरीके से हो सका।

गौरतलब है कि शैली इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन की आजीवन सदस्य भी हैं। उन्होंने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज(एसओएमएस), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) से दर्शनशास्त्र में पीएचडी की है। शैली कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी हैं और उन्होंने आईसीए सम्मेलन में स्वर्ण पदक भी जीता है। शैली ओबरॉय की यह जीत कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने 15 साल से निगम की सत्ता में काबिज भाजपा को अपदस्थ किया है।
जीत के बाद बोलीं ये बात
जीत के बाद शैली ओबरॉय ने कहा, मैं यकीन दिलाती हूं कि मैं यह सदन सांविधानिक तरीके से चलाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा को बनाए रखते हुए इसकी सुचारू कार्यवाही चलने में सहयोग करेंगे।

और पढ़े  विजयादशमी: द्वारका में 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन, राष्ट्रपति, PM मोदी समेत कई हस्तियां होंगी शरीक
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट: रिश्वत मामले में विजयन की याचिका पर सुनवाई आज, वाईएसआरसीपी की अर्जी पर भी जिरह

    सुप्रीम कोर्ट की एक विशेष पीठ 21 अक्तूबर को दो महत्वपूर्ण याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।  इनमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले से जुड़ी याचिका…

    आज जियो का मेगा IPO- बाजार में दिवाली तक चार और कंपनियां उतरेंगी, ₹32 हजार करोड़ से अधिक जुटाएंगी तीन कंपनियां

    इस त्योहारी सीजन में दलाल स्ट्रीट पर रोशनी और रौनक दोनों दोगुनी होने जा रही हैं। दिवाली से पहले जियो प्लेटफॉर्म समेत पांच आरंभिक सावर्जनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में उतरने…