Delhi High Court: दिल्ली HC में बम की धमकी वाला ईमेल मिला, मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर

 

दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है। ई-मेल मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। एहतियातन हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया गया है। सूचना पर आनन-फानन पुलिस और जांच एजेंसियां पहुंच गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ई-मेल में लिखा है कि ‘जज रूम/कोर्ट परिसर में तीन बम रखे गए हैं। दोपहर दो बजे तक खाली करा दें।’ इससे पहले भी समय-समय पर इसी तरह ई-मेल के जरिए अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। लेकिन जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता।

 

इस साल जनवरी से लेकर अगस्त के बीच 100 से ज्यादा स्कूलों को मिल चुकी है ऐसी ही धमकी
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त के बीच दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों को ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें डीपीएस वसंत विहार, अमेटी स्कूल साकेत, सलवान पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, वसंत वैली स्कूल, सेंट स्टीफंस कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) जैसे संस्थान शामिल हैं।

जुलाई में चार दिनों में 50 से ज्यादा स्कूलों को मिली थी धमकी
जुलाई में चार दिनों में 50 से ज्यादा स्कूलों को बम की झूठी धमकी मिली थी। 17 जुलाई को पुलिस ने एक 12 वर्षीय बच्चे को गिरफ्तार किया था, जिसने सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को धमकी ई-मेल भेजा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब तक सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन हर मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाता है।

और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट: रिश्वत मामले में विजयन की याचिका पर सुनवाई आज, वाईएसआरसीपी की अर्जी पर भी जिरह
  • Related Posts

    दिल्ली: PM मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में ‘चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा ‘गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद से मुलाकात के बाद लोगों ने मुझे…

    विधान परिषद चुनाव 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान जारी

    उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4…