Delhi:- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना,10 बजे से प्रधानमंत्री के साथ कैबिनेट की बैठक।

Delhi:- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना,10 बजे से प्रधानमंत्री के साथ कैबिनेट की बैठक।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी बुधवार को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। इस बजट में सरकार की ओर से बड़ी घोषणाएं किए जाने की उम्मीद है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करने राष्ट्रपति भवन पहुंची हैं। इसके बाद वित्त मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेंगी और फिर केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड वित्त मंत्रालय पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री संसद में बजट पेश करेंगी। उससे पहले उनके नेतृत्व में मेरे सहयोगी पंकज चौधरी और सचिव सुबह नौ बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे। सुबह 10 बजे पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक होगी। भागवत कराड ने कहा कि देश ने कोविड से अच्छी रिकवरी की है। आर्थिक सर्वेक्षण को देखें तो सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। अन्य देशों की तुलना में हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी है। 2014 में भारत अर्थव्यवस्था के लिहाज से 10वें स्थान पर था, आज 5वें स्थान पर है।

और पढ़े  2020 दिल्ली दंगा: पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन 1 और केस में दोषी करार, 12 सह-आरोपियों को मिली क्लीन चिट
  • Related Posts

    राजपाल यादव ने दो करोड़ चुकाए: सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस केस को मध्यस्थता के लिए भेजा, कहा- जा सकते हैं विदेश

    सुप्रीमकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस के सात मामलों के विवाद को मध्यस्थता के लिए भेज दिया है। अभिनेता ने इन मामलों में अपनी दोषसिद्धि और…

    धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण: तमिलनाडु सरकार को SC का झटका, जानिए पूरा मामला?

    सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को बड़ा झटका देते हुए मद्रास हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें इस्लाम अपनाने वाले व्यक्ति को पुराने सामाजिक पिछड़ेपन के…