दिल्ली- बेखौफ बदमाश: पत्नी के साथ मोमोज खा रहे युवक को गोली मारी, कुछ दिन पहले ही जेल से आया था आदित्य

Spread the love

दिल्ली के शाहदरा जिला के गीता कॉलोनी इलाके में सोमवार रात पत्नी के साथ मोमोज खा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली वारदात, कमर में गोली लगते ही पीड़ित आदित्य (22) वहीं पर गिर गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित को फौरन नजदीकी हेड गेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया।

 

रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली 
अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आदित्य की रीढ़ की हड्डी में गोली फंस गई है। गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आदित्य का रुपयों की लेनदेन को लेकर एरिया के कुछ युवकों से विवाद हुआ था।

 

आरोपियों की हुई पहचान
वारदात से कुछ घंटों पहले तीन-चार लड़कों ने आदित्य को देख लेने की धमकी दी थी। रात को इन लोगों ने उसे गोली मार दी। पुलिस आदित्य की पत्नी भूमि का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ है आदित्य
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि आदित्य परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहता है। इसके परिवार में पत्नी भूमि के अलावा बाकी सदस्य हैं। आदित्य के खिलाफ लूटपाट समेत कई मामले है। कुछ ही दिनों पूर्व वह जेल से रिहा होकर आया है। सोमवार रात को वह पत्नी के साथ मोमोज खाने एसबीआई एटीएम के पास पहुंचा था।

और पढ़े  दिल्ली Bomb Threat: राजधानी के कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

आदित्य ने बयान देने से किया इनकार
इस बीच तीन-चार युवकों ने पीछे से उस पर फायरिंग कर दी। बाद में आरोपी फरार हो गए। आदित्य के अंकल मुरारी शर्मा उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसको जीटीबी रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने होश में होने के बावजूद बयान देने से इनकार कर दिया। उसने आरोपियों के नाम का भी खुलासा नहीं किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    SC- मुआवजा देने में देरी पर कौन भरेगा जुर्माना? सुप्रीम कोर्ट ने तय किया नियोक्ता का दायित्व

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि कर्मचारी मुआवजा अधिनियम, 1923 के तहत मुआवजे की राशि जमा करने में देरी होने पर जुर्माना भरने का…


    Spread the love

    TRAI: देश में इंटरनेट चलाने वालों का आंकड़ा 102 करोड़ के पार, टेलीकॉम कंपनियों का बढ़ा मुनाफा

    Spread the love

    Spread the love भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने मंगलवार को दिसंबर 2025 तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में डिजिटल क्रांति अब हर घर तक पहुंच…


    Spread the love