दिल्ली मुख्यमंत्री घोषणा: शुरू हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक,दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर लग सकती है मुहर

Spread the love

 

 

20 फरवरी को शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना था। लेकिन अब यह कार्यक्रम दोपहर 12.00 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा का निमंत्रण पत्र सामने आ गया है। कल सीएम के साथ मंत्री भी शपथ लेंगे।

भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू

भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में मौजूद हैं। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है।

चर्चा में हैं ये नाम

भाजपा सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय टीम से नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे जो प्रस्ताव से आलाकमान को अवगत कराएंगे। नियमों का उल्लंघन न हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के लिए प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता, शिखा राय, रवींद्र इंद्राज सिंह व कैलाश गंगवाल के नामों की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर चौंका सकती है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस तरह की परिपाटी देखने को भी मिली है।

निमंत्रण पत्र में 12 बजे का समय

कल दिल्ली के सीएम का शपथग्रहण कार्यक्रम रामलीला मैदान में होगा है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा का निमंत्रण पत्र सामने आ गया है। निमंत्रण पत्र के मुताबिक कार्यक्रम गुरुवार दोपहर को 12 बजे शुरू होगा। सीएम के साथ मंत्री भी शपथ लेंगे।

(सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा का निमंत्रण पत्र)

मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री भाजपा से होगा: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, “अरविंद केजरीवाल सिद्धारमैया की तरह ही केंद्र सरकार पर आरोप लगाते थे। जनता ने उन्हें सबक सिखाया। डबल इंजन की सरकार दिल्ली की हालत सुधारेगी, क्योंकि देश ही नहीं पूरी दुनिया की निगाहें इस पर हैं। यह देश का पावर सेंटर है। मुख्यमंत्री कोई भी हो, मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। अरविंद केजरीवाल को अब घर बैठकर दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह देखना चाहिए…”

और पढ़े  Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, दमकलकर्मियों ने पाया काबू, 40 दुकानें खाक

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एआई-जनरेटेड तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में…


    Spread the love

    दिल्ली-एनसीआर में कोहरा- बारिश से बढ़ी ठंड, राजधानी में 14℃ दर्ज हुआ पारा, आज भी बादल 

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-NCR में बारिश के बाद शनिवार सुबह कई इलाकों में कोहरा नजर आया। जिसने लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर कर दिया। मार्च के बीच में…


    Spread the love