दिल्ली- बड़ी खबर: आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, दिल्ली की नई सीएम हैं करोड़पति,केजरीवाल ने त्याग की मिसाल पेश की – आतिशी

Spread the love

दिल्ली- बड़ी खबर: आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, दिल्ली की नई सीएम हैं करोड़पति,केजरीवाल ने त्याग की मिसाल पेश की – आतिशी

विधायक दल की नेता बनीं आतिशी
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव केजरीवाल ने सभी विधायकों के सामने रखा। जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। रेस में उनका नाम सबसे आगे भी चल रहा था। आतिशी पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में हुई है। और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल थे। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल थे। लेकिन आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है।

बैठक में मंत्री सहित 57 विधायक बैठक में रहे मौजूद
आम आदमी पार्टी के एक विधायक सत्येंद्र जैन अभी जेल में है। दो विधायक पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जबकि एक विधायक ने पार्टी को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। भाजपा में गए राजकुमार आनंद की विधायक की सदस्यता जा चुकी है। वह पूर्व विधायक हो गए हैं। केजरीवाल के आवास पर चली बैठक में 57 विधायक मौजूद रहे।

आप विधायक मदनलाल ने कहा कि आतिशी पर मुख्यमंत्री पहले से विश्वास करते थे। सरकार में सबसे ज्यादा 14 मंत्रालय उन्हीं के पास था। उसे समय भाजपा ने कोई आरोप नहीं लगाया। आज भाजपा के पास कहने के लिए कुछ नहीं है तो बे बुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी को महत्वपूर्ण कार्य करने हैं। इनमें से महिला सम्मान योजना को लागू करना है। इस योजना में दिल्ली की हर महिला को 1000 प्रतिमा की आर्थिक मदद दी जाएगी।

और पढ़े  Delhi एसआईआर: 2002 की वोटर सूची में नाम न होने पर भी नहीं कटेगा वोट, चुनाव आयोग ने मतदाताओं को दी राहत

विधानसभा भंग करने पर विधायकों ने कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है। दिल्ली की जनता ने हमें काम करने के लिए चुना है। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी सरकार ने जो भी योजनाएं शुरू की है उन सभी को आगे भी जारी रखा जाएगा। मुख्यमंत्री आवास से मीटिंग के बाद बाहर निकालने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता।

आतिशी के सीएम बनने पर बोलीं स्वाति मालीवाल
आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आप सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि आतिशी मार्लेना सिर्फ एक डमी सीएम हैं, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे! साथ ही कहा कि उनके माता-पिता ने अफजल गुरु को बचाने की पैरोकारी की।


Spread the love
  • Related Posts

    संसद का मानसून सत्र- लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, दोनों सदनों में भारी हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के मानसून सत्र के आखिरी दो दिन शेष हैं। मानसून सत्र का 18वां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया है। दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर…


    Spread the love

    कल कुछ नहीं होगा: खरगे ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर शाह से मांगा जवाब, कहा- संसद में जारी रहेगा विरोध

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *