देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

Spread the love

हसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए वह स्मैक की तस्करी करने लगी। आरोपी ने पुलिस को कई आपूर्तिकर्ताओं के नाम भी बताए हैं।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया क्षेत्र में नारकोटिक्स ड्रग्स की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। खुशहालपुर में पुलिसकर्मियों को आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए नजर आई। शक होने पर महिला सिपाही ने उसकी तलाशी ली। उसके पास से स्मैक मिली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

 

महिला ने पूछताछ के दौरान बताया उसका पति संरक्षित पशु वध, चोरी और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। उसके पति पर कई मुकदमे चल रहे हैं। मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए वह स्मैक बेचने लगी। आरोपी ने कई आपूर्तिकर्ताओंं के नाम भी बताए हैं, जिनके खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स की तस्करी के लिए उकसाने पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- VVIP मूवमेंट से पहले 50 संदिग्धों पर कार्रवाई
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- STF की कार्रवाई, निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून एसटीएफ की साइबर क्राइम यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले महाराष्ट्र के तीन आरोपियों को एसटीएफ…


    Spread the love