देहरादून: अब सचिवालय में वर्षों से जमे अफसर हटेंगे, मुख्य सचिव ने आनंदबर्द्धन ने की नई तबादला नीति लागू

Spread the love

 

चिवालय में एक ही अनुभाग, विभाग में वर्षों से जमे अफसर अब हटेंगे। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने सचिवालय प्रशासन की नई तबादला नीति को तत्काल लागू कर दिया है। 31 जुलाई से पहले सभी तबादले होंगे। सचिवालय में वैसे तो 2007 में तबादला नीति लागू की गई थी, लेकिन वह प्रभावी नहीं हो पाई थीं। कई अनुभागों में अधिकारी वर्षों से जमे हुए हैं।

यह नीति सचिवालय सेवा संवर्ग के अंतर्गत अनुभाग अधिकारी से संयुक्त सचिव तक और समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, कंप्यूटर सहायक के लिए प्रभावी होगी। वार्षिक तबादलों के लिए मुख्य सचिव के अनुमोदन से समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव सचिवालय सेवा में से कोई एक अध्यक्ष होगा।

 

इसके अलावा अपर सचिव सचिवालय प्रशासन और मुख्य सचिव की ओर से नामित अपर सचिव स्तर तक के अधिकारी सदस्य होंगे। सचिवालय सेवा के श्रेणी-क के अधिकारी को किसी एक विभाग में अधिकतम तीन साल तक तैनाती मिलेगी। श्रेणी-ख के अधिकारियों को अनुभाग में अधिकतम पांच वर्ष तक तैनाती मिलेगी। श्रेणी-ग में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी को अधिकतम पांच साल, कंप्यूटर सहायक को अधिकतम सात साल तक एक अनुभाग में तैनाती मिलेगी।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून : CM धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग का विमोचन
  • Related Posts

     हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई पीठ

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा : सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय…


    Spread the love

    देहरादून- 4 साल के लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, 2027 की रणनीति साफ, CM धामी ही चेहरा

    Spread the love

    Spread the love   चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं पर विराम लग गया है। दूसरे नवरात्र के शुभ मुर्हुत पर पांच…


    Spread the love